Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > इंदौर में हैदर से हरिनारायण बने शख्स के घर पर हमला, बदमाशों ने फेंके पत्थर

इंदौर में हैदर से हरिनारायण बने शख्स के घर पर हमला, बदमाशों ने फेंके पत्थर

हरिनारायण ने कहा कि जिस धर्म को छोड़ा है, उससे जुड़े कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं

इंदौर में हैदर से हरिनारायण बने शख्स के घर पर हमला, बदमाशों ने फेंके पत्थर
X

इंदौर। शहर में मुस्लिम से सनातन धर्म अपनाने वाले शख्स के घर पर बुधवार को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़की के कांच टूट गए। हैदर से हरिनारायण बने शख्स ने पुलिस में इसकी लिखित शिकायत की है। उसका कहना है कि मेरे धर्म परिवर्तन करने से नाराज लोग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मैं अपने घर नहीं जा पा रहा हूं। हालांकि, मामले में पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने पर फरियादी को एफआईआर के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया।



दरअसल, हैदर शेख पुत्र शहजाद शेख ने गत 27 अप्रैल को अपना धर्म बदला था। प्रसिद्ध खजराना मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा कर अन्य सात लोगों के साथ उसने सनातम धर्म अपना लिया था। इस दौरान उनका नया नामकरण भी किया गया था। हैदर का नाम हरिनारायण रखा गया था। वह मूल रूप से खजराना की अली कॉलोनी में रहता है। बताया गया है कि अज्ञात लोगों ने बुधवार को उसके घर पर पथराव किया। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। उसने आरोपितों पर कार्रवाई करने के साथ ही अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

इस्लाम से जुड़े लोग धमकी दे रहे -

हरिनारायण ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस धर्म को छोड़ा है, उससे जुड़े कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मेरे पास लगातार फोन आ रहे हैं। अपशब्द भी कह रहे हैं। असामाजिक तत्व विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत के प्रशासनिक संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा को भी धमकी दे रहे हैं।

Updated : 2 May 2024 1:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top