Home > लोकसभा चुनाव 2024 > राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को दिया टिकट

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को दिया टिकट

राहुल गाँधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंचे

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को दिया टिकट
X

रायबरेली। कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार, राहुल गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी के साथ प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की अटकलें समाप्त हो गई।

राहुल गांधी नामांकन के लिए रायबरेली पहुंच गए हैं। उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी विशेष विमान से राहुल के साथ आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थोड़ी देर में रायबरेली पहुंच रहे हैं।

2004 में अमेठी से चुनाव जीता

बता दें कि राहुल इससे पहले अमेठी से ही चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने पहली बार 2004 में अमेठी से चुनाव जीता। इसके बाद लगातार तीन बार अमेठी से चुनकर लोकसभा पहुंचे। 2019 में उन्हें अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि राहुल ने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा और यहां से वह जीते।

20 मई को रायबरेली और अमेठी में मतदान

सात चरण में होने वाले आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को रायबरेली और अमेठी में मतदान होना है। लंबे समय तक यह दोनों सीटें परंपरागत रूप से नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। अमेठी से इस बार भी भाजपा ने केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी को मैदान पर उतारा है। 2019 में रायबरेली से सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी। इस बार अमेठी से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की चर्चा रही है। मगर कांग्रेस ने यहां से शर्मा को टिकट देकर प्रियंका के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया।

Updated : 6 May 2024 2:35 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top