Home > राज्य > अन्य > कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, पिता ने अपनी ही सरकार को घेरा, बताया लव जिहाद का मामला

कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, पिता ने अपनी ही सरकार को घेरा, बताया लव जिहाद का मामला

प्रेम प्रस्ताव को इंकार करने के बाद आरोपी ने लड़की को सरेआम कॉलेज में चाकू से गोद दिया

कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, पिता ने अपनी ही सरकार को घेरा, बताया लव जिहाद का मामला
X

हुबली। कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस के पार्षद की बेटी की गुरूवार को हत्या हो गई। मृतका के पिता और कांग्रेस नेता ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने एक मुस्लिम युवक के प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। जिसके बाद उसने कल कॉलेज में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद भाजपा भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमलावार हो गई है।

दरअसल, कल बीते गुरुवार को हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में कर्नाटक कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या कर दी गई। 23 वर्षीय मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की छात्रा नेहा हिरेमथ पर गुरुवार को हुबली के बीवीबी कॉलेज के परिसर में फैयाज ने हमला किया था। फैयाज खोंडुनाईक ने नेहा के गले, पेट सहित शरीर पर चाकू से 7 वार किए। सीसीटीवी फुटेज में फैयाज को भागने से पहले नेहा को कई बार चाकू मारते हुए देखा जा सकता है।

पिता ने लगाया लव जिहाद का आरोप -

इस हत्याकांड के मृतका के पिता और कांग्रेस पार्षद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षद निरंजन हिरेमथ ने कहा, यह लव जिहाद नहीं है तो क्या है? लव जिहाद के लिए वे अच्छे परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाते हैं। उनका जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाना चाहिए या फांसी दी जानी चाहिए।' वहीँ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे लव जिहाद का एंगल है। कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है।

मुख्यमंत्री ने लव जिहाद के एंगल से किया इंकार -

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "ये लव जिहाद का मामला नहीं है। मैं इस हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। अपराधी को कड़ी सजा दी जाएगी. .शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए कानून और व्यवस्था को गंभीरता से लें। "

Updated : 21 April 2024 6:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top