Home > राज्य > अन्य > पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, तजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, तजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

तजिंदर सिंह बिट्टू ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा की कांग्रेस पार्टी मुद्दों से भटक गई है

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, तजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल
X

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जालंधर (पंजाब) के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तेजिंदर सिंह बिट्टू जालंधर के नेता ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी भी रहे हैं, जिस पद से उन्होंने 20 अप्रैल (शनिवार) को इस्तीफा दे दिया।

सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफा की प्रति साझा करते हुए तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने लिखा " वह 35 साल बाद भारी मन से कांग्रेस से रिजाइन कर रहे हैं। तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह यहां नगर निगम शिमला के चुनाव प्रबंधन का काम भी देख रहे थे। नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस को कल 34 में से 24 सीटों पर प्रचंड जीत मिली। बाद में संजय दत्त की जगह उन्हें कांग्रेस ने हिमाचल का सह प्रभारी बनाया। अब बिट्टू ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस पार्टी मुद्दों से भटक गई

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख की मौजूदगी में तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद तेजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि लगभग 35 साल कांग्रेस पार्टी में बिताने के बाद उन्हें लगा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दों से भटक गई है। वह पंजाब की भलाई के लिए भाजपा में शामिल हुए ।

Updated : 20 April 2024 8:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top